फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने विवाद तत्काल निस्तारित कराएं: एडीएम

विज्ञापन
जलालाबाद नगर पंचायत का निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पुराने विवाद तत्काल निस्तारित कराएं: एडीएम
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। एडीएम प्रशासन ने तहसील और नगर पंचायत जलालाबाद का निरीक्षण किया। एडीएम ने तहसील को राजस्व संबंधी पुराने विवादों को त्वरित निस्तारित कराने और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ ने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के पुराने विवादों के लंबित होने पर चिंता व्यक्त करते हुए राजस्व विभाग को पुराने विवाद जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने तीन-तीन राजस्व संबंधी पुरानी फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व वसूली के प्रति भी गंभीरता लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार न्यायिक चंद्रकांता, नायब तहसीलदार राजीव यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम विनोद कुमार ने नगर पंचायत जलालाबाद कार्यालय का निरीक्षण किया। एडीएम ने मकान और जलकर संबंधी पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मकान कर मानक से काफी कम वसूल किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीएम ने पॉलिथीन उन्मूलन के लिए भी नगर पंचायत को दिशा निर्देश देते हुए पॉलिथीन इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें