फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन टीम ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। रविवार की तड़के धनबाद फिरोजपुर रेलगाड़ी हादसे की गूंज लखनऊ तक पहुंची। केरीज एंड वेगन व आरडीएसओ ने घटना के कारणों का पता करने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ एस 4 कोच की कपलिंग टूटने की जांच की। लखनऊ से पहुंची टीम अब जुटाई सभी जानकारी को अपने अधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन


रविवार की तड़के 3:45 बजे जैसे ही धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस डाउन लाइन पर सड़कडे रेलवे स्टेशन से निकल कर रायपुर रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी स्लीपर एस-4 कोच की कपलिंग टूटने से इंजन आठ बोगियों के साथ आगे चला गया। बाकी स्लीपर व एसी बोगियां पीछे छूट गई। जिस कारण रेलगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि अलग हुई बोगी किसी से नहीं भिड़ी। सूचना मिलने पर टीएक्सआर टीम ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी के दोनों हिस्सों को जोड़कर 7:38 बजे मुरादाबाद के लिए रवाना किया।
रविवार की शाम रेलवे विभाग व लखनऊ अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) टीम ने घटना के कारण को जानने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने एस 4 कोच की टूटी कपलिंग व उसके मानक की भी जांच की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार टीम अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सोपेंगे।
विज्ञापन


- अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। रविवार की शाम अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन लखनऊ की टीम व टेक्निकल विभाग में हर पहलू पर जांच की है। जांच में क्या कमी व लापरवाही मिली है, उसकी रिपोर्ट टीम अपने उच्च अधकारियों को सौंपेगी। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें