फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर में 150 जहरीले जीवों का किया रेस्क्यू

विज्ञापन
कालागढ़ में दरवाजे के ऊपर कुंडली मारे बैठा कोबरा। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
साल भर में 150 जहरीले जीवों का किया रेस्क्यू
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ क्षेत्र की जनता के हृदय से जहरीले जीवों का भय निकालने के लिए वन विभाग की कवायद को एक साल पूरा हो गया है। वन विभाग ने आबादी क्षेत्र से लगभग 150 जहरीले जीवों का रेस्क्यू कर कार्बेट के घने जंगलों में छोड़कर उनका संरक्षण किया।
विज्ञापन

कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि एक वर्ष पूर्व कालागढ़ में त्वरित अनुक्रिया दल का गठन किया गया था। जिसका प्रभारी सर्प विशेषज्ञ कुमार दीपक को बनाया गया था। इस दल ने कालागढ़ की नई कालोनी, केंद्रीय कालोनी, हाईडिल कालोनी व सरकारी कार्यालयों आदि में जहरीले सांपों व बिचखबरा, चंदन गोह, सारस, उल्लू, बाज आदि का रेस्क्यू किया। दल के प्रभारी कुमार दीपक ने बताया कि उनके फोन पर दिन व रात में जब भी किसी नागरिक का फोन आया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर जीवों को जंगल में छोड़ा। सबसे अधिक मामले कोबरा सांप के आए। उधर कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि दल अपना काम पूरी मेहनत से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें