फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी हल्दौर में भर्ती 27 मरीजों की हुई रिसैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी हल्दौर में भर्ती 27 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई रीसैंपलिंग
विज्ञापन

बिजनौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में भर्ती 27 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की दोबारा से सैंपलिंग कर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। कोरोना के नोडल अधिकारी के मुताबिक वैसे तो अब तक जिले में कुल 26 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर में कुल भर्ती 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, इनमें मुरादाबाद जनपद से आए नौ मरीज भी शामिल हैं।
जिले में लेवल-1 के कुल तीन क्वारंटीन अस्पताल हैं। इनमें सीएचसी हल्दौर, समीपुर नजीबाबाद तथा लेवल-1 अटैच फैसिलिटी युक्त 100 बेड वाला वर्धमान कॉलेज शामिल है। अभी तक केवल सीएचसी हल्दौर में ही 27 मरीज कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डा. पारसराम नायर के अनुुसार जिले में सबसे पहला केस 13 अप्रैल को स्योहारा क्षेत्र एक गांव में दूध बेचने वाले जमाती युवक के तौर पर मिला था। उन्होंने बताया कि जिले के कुछ मरीज मुरादाबाद तथा कुछ संभल जनपद में भर्ती किए गए हैं। इन क्वारंटीन मरीजों की दोबारा से जांच होने पर सुधार की स्थिति का पता चलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीन बार कोरोना संक्रमित मरीज की सैंपलिंग की जाती है। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर 24 घंटे बाद फिर से जांच होती है। इस प्रकार से तीसरी बार में रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे कोरोना संक्रमण से मुक्त कर दिया जाता है। डा. नायर ने बताया कि सभी के सैंपल जांच के लिए संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट एसजीपीजीआई लखनऊ के लिए भेजे जाएंगे।
------------
11 हजार से अधिक परिवारों का हुआ सर्वे, सात संदिग्ध मिले
नूरपुर। कस्बे के मोहल्ला बंजारन में कोरोना के दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर सर्वे का काम शुरू किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 हजार से अधिक परिवारों का सर्वे कर 61 हजार से अधिक लोगों की जांच की गई है। सात के संदिग्ध पाए जाने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले दोनों बच्चों के परिवार के क्वारंटीन किए गए 18 सदस्यों की जांच नेगेटिव आई है।
नूरपुर के मोहल्ला बंजारन में भाई-बहन को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करने के बाद प्रशासन ने कस्बे को सील कर दिया गया है। किसी अन्य में संक्रमण होने की आशंका के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाकर डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय धर्मेश गंधर्व के अनुसार विभाग द्वारा 203 टीमों का गठन करते हुए तीन किमी के क्षेत्र को चिह्नित कर डोर टू डोर सर्वे किया गया है। डब्लूएचओ के सहयोग से विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 11 हजार 537 घरों का सर्वे कर 61 हजार 987 व्यक्तियों का परीक्षण किया है।
इसके अलावा जलीलपुर ब्लॉक के गांव नसीरपुर मंडियों से सटे गांव नसीरपुर मनसुख में 122 परिवारों की जांच की गई। इस गांव में एक व्यक्ति खांसी से पीड़ित मिला। गांव हकुमतपुर में एक, बीरबलपुर में चार, नूरपुर के मोहल्ला गांधीनगर में दो खांसी से पीड़ित मरीज मिले हैं। इन सभी को संदिग्ध मानते हुए सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मोहल्ला बंजारन में मिले कोरोना संक्रमित बच्चों के परिवार के क्वारंटीन किए गए 18 सदस्यों की जांच नेगेटिव आई है।
××××××××
जांच के लिए लखनऊ भेजे गए 11 सैंपल
- दो स्वास्थ्य कर्मी और एक पुलिसकर्मी भी शामिल
अफजलगढ़। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 11 कोरोना संभावित मरीजों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। इनमें दो स्वास्थ्य कर्मी और एक पुलिस वाला शामिल है। नोडल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के एक गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को दो दिन पूर्व क्वारंटीन किया गया था। इनमें से आठ संभावित मरीज कौशल विकास केंद्र पर क्वारंटीन हैं और एक पुलिसकर्मी तथा दो स्वास्थ्यकर्मियों सहित 11 संभावित मरीजों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि फिलहाल दोनों स्वास्थ्यकर्मियों और एक पुलिसकर्मी को होम क्वारंटीन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------
100 श्रमिकों को किया जाएगा क्वारंटीन : एसडीएम
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से यूपी के फंसे श्रमिकों को उत्तर प्रदेश में लाने का काम शुरू करा दिया गया है।
जिले भर के करीब 422 श्रमिकों को बिजनौर जिले में आना है। इनमें से करीब 100 श्रमिक धामपुर तहसील के बताए गए है। इन सभी श्रमिकों को धामपुर में क्वारंटीन करने को हाईवे 74 पर विनायक मंडप को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर पर करीब 100 से ज्यादा श्रमिकों को क्वारंटीन करने की व्यवस्था की गई है। इन सभी का मेडिकल बिजनौर में होगा। वहां से सीधे इन सभी को यहां 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें