बिजनौर, शेरकोट/धामपुर। पुलिस ने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लगभग 15 लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया। एक दूल्हे को भी आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया गया।
विज्ञापन
एसओ शेरकोट संजय कुमार पांचाल के नेतृत्व में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। एसओ ने कहा कि अब प्रत्येक व्यक्ति को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना ही होगा। पुलिस ने इस दौरान बाइक से शादी करने के लिए जा रहे दूल्हे को भी रोक लिया है। वह अपने भाई के साथ बाइक से शादी करने को जा रहा था।
एसओ ने दूल्हे को रोक कर एप डाउनलोड कराया उसके बाद शादी के लिए आगे जाने दिया गया। एसओ ने पुलिस बल के साथ लॉकडाउन का पालन कराने को नगर भ्रमण किया। एसओ ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।