फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8:30 से शुरू होंगे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
8:30 से शुरू होंगे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे से कलक्ट्रेट परिसर एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराया जाएगा। इसी दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की आशाएं, एएनएम एवं विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले व्यक्तियों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार सुबह नौ बजे शैक्षिक संस्थाओं की ओर से रैली निकाली जाएगी। सवा नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक नेहरू स्टेडियम में पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़, 12 वर्ष के बालक वर्ग की दौड़, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़, विभिन्न विभागों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 100 मीटर दौड़ और इसके बाद पुरस्कार वितरण किया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में परेड होगी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्यबल कर्मियों की विधवाओं/अभिभावकों का सम्मान किया जाएगा। जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण होगा। डीएम के मुताबिक दोपहर एक बजे एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ कुष्ठ आश्रम में और सीडीओ कामता प्रसाद सिंह जिला अस्पताल में रोगियों को फल वितरण करेंगे। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे जिला मुख्यालय स्थित सभी विद्यालयों के एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस द्वारा रूट मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर प्रधान डाकघर, शास्त्री चौक एवं इंदिरा बाल भवन तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें