दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नहटौर थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर देवमल निवासी मोहित कुमार (30 वर्ष) पुत्र श्यामलाल नहटौर में झालू बस स्टैंड के पास मोबाइल की दुकान चलाता था। रविवार शाम दुकान बंद कर अपने गांव लौट रहा था। गांव से करीब 500 मीटर पहले शाम सात बजे उसकी बाइक सामने से आ रहे दूधवाले की बाइक से टकरा गई। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि मोहित शादीशुदा था और उसके ढाई साल की एक बेटी है।