फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहनवाज हत्याकांड में दिल्ली पुलिस के खिलाफ होगी रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बिजनौर जजी में फ्लैग मार्च करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के खिलाफ भी दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की तमाम खामियां उजागर हुई हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ बिजनौर में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अफसरों को भी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी के अलावा वारदात के दौरान बनाई गईं तमाम वीडियो को खंगाला। इस दौरान दिल्ली पुलिस की खामियां उजागर हुईं। दिल्ली से आए सातों पुलिसकर्मी राइफल से लैस थे। पुलिस की कस्टडी में ही शाहनवाज व जब्बार को पेश किया गया था। शाहनवाज की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने हत्यारोपियों को पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। साथ ही पुलिस की आंखों के सामने से जब्बार आसानी से भाग गया। जब्बार को दबोचने का भी कोई प्रयास नहीं किया गया। बिजनौर पुलिस के निहत्थे जवानों ने शूटरों को दबोचा। इस मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि दिल्ली पुलिस के जवानों की लापरवाही रही। तीनों हत्यारोपियों को पहले तो कोर्ट के अंदर जाने दिया। उनकी कोई तलाशी नहीं ली। जबकि पुलिस कोर्ट के बाहर तैनात थी। हत्या करने के बाद तीनों हत्यारोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की। जब्बार भी आंखों के सामने आसानी से भाग गया।
विज्ञापन

आईजी ने की पूछताछ
बिजनौर। आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा ने शाहनवाज की हत्या करने वाले सुमित, साहिल व अकराज से काफी देर तक पूछताछ की। तीनों से मालूम किया कि हत्या में किन लोगों का हाथ है, किसके कहने पर हत्या की। आईजी ने सीओ सिटी के कार्यालय में तीनों आरोपियों से पूछताछ की। तीनों आरोपियों ने केवल इतना ही बताया कि साहिल के पिता की हत्या का बदला लेने के लिए यह वारदात की है। तीनों ने ही इस घटना को अंजाम दिया किसी और का कोई हाथ नहीं।
विज्ञापन

चेयरमैन अब्दुल मन्नान व भाई के खिलाफ भी तहरीर
बिजनौर। शाहनवाज की हत्या के मामले में किरतपुर नगर पालिका के चेयरमैन अब्दुल मन्नान व उसके भाई फैजान के खिलाफ शाहनवाज के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। कहा गया है कि हत्या में यह दोनों भाई भी शामिल रहे। दोनों कोर्ट में मौजूद थे। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि तहरीर को शाहनवाज की हत्या में दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना में शामिल किया जाएगा। देखा जाएगा कि इसमें कितनी सच्चाई है। उधर, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा का कहना है कि किरतपुर के चेयरमैन अब्दुल मन्नान भी अहसान की हत्या के मामले में गवाह है। उन्होंने जान को खतरा बताया है। उन्हें सुरक्षा के लिए गनर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें