फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय में कार्य पूरा कर रिपोर्ट दें अधिकारी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित समय में कार्य पूरा कर रिपोर्ट दें अधिकारी : एसडीएम
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम विजय वर्धन तोमर ने अधिकारियों के साथ विधान सभा चुनाव के मद्देनजर तहसील का भ्रमण किया। तहसील में चुनाव में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिसको जो कार्य सौंपा गया है। वह काम निर्धारित समय में होना चाहिए। लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने निरीक्षण के दौरान वार्ता में कहा कि अब किसी भी व्यक्ति का नया वोट बनने को कोई फार्म जमा नहीं होगा। न ही किसी के नए फार्म की फीडिंग होगी। बीएलओ जमा किए फार्मों में कोई परिवर्तन कराना चाहता है। तो कर दिया जाए। नहीं तो अब कुछ नया नहीं होगा। एसडीएम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को भी चुनाव के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। कहा कि जब तक चुनाव पूरी तरह से संपन्न नहीं होते हैं। तब तक किसी प्रकार का बहाना नहीं चलेगा। जो काम जिसको सौंपा गया है। वह निर्धारित समय में पूरा कर रिपोर्ट से अवगत कराना होगा। लेटलतीफी या लापरवाही नहीं चलेगी। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें