फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राशन डीलर्स पर एफआईआर, दो के कोटे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दो राशन डीलर्स पर रिपोर्ट दर्ज, दो के कोटे निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्यान वितरण में अनियमितता बरते जाने के आरोप में डीएम रमाकांत पांडेय ने दो राशन डीलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा दो राशन डीलर्स के कोटे निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन के चलते प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायतें मिल रही हैं। चार मामलों में आरोप सही पाए जाने पर दो राशन डीलर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है तथा दो राशन डीलर्स के कोटे निरस्त किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों का पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्र तथा एडीएम प्रशासन को शहरी क्षेत्र में सफाई, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग कराने को कहा। राशन की दुकानों तथा फल-सब्जी की आढ़तों पर किसी भी अवस्था में भीड़ न होने दी जाए। डीएम ने ये निर्देश विकास भवन के सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन डीलर द्वारा निर्धारित मानक से कम राशन उपलब्ध कराने की शिकायत प्राप्त होने पर उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और दुकान को सस्पेंड करने को कहा है। इसके अलावा जिला पूर्ति कार्यालय में खाद्यान्न उपलब्धता से संबंधित कंट्रोल रूम सुबह सात से नौ बजे तक खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को सैनिटाइज रखने तथा मंडी समिति अधिकारी को फल व सब्जियों के दामों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर सामान बेचने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें