दुष्कर्म के तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नहटौर। निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती लॉकडाउन से पूर्व नहटौर में अपनी बहन के घर आई थी। उसकी बहन की नहटौर में शादी हुई है। लॉकडाउन लगने के बाद बहन के घर जगह की कमी होने से वह नहटौर में अपनी सहेली के साथ किराए के मकान में रहने लगी। आरोप है कि धामपुर क्षेत्र के गांव बाजिदपुर नींदड़ू के रहने वाले युवक कासिम ने उसे फोन के कॉल के माध्यम से अपनी बातों में फंसा लिया। निकाह का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसने मामले की शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर कासिम और उसके दोस्त नूरपुर के इफ्तिखार व नहटौर के झील कॉलोनी के वसीम उर्फ बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।