फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ यात्रा से पहले नहर पटरी मार्ग का मरम्मत कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल सोती/नजीबाबाद। सावन मास के दौरान कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन सजगता और सतर्कता बरत रहा है। लोनिवि ने नांगल-भागूवाला नहर पटरी मार्ग पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नहर पटरी मार्ग करीब दस किलोमीटर लंबा है। मार्ग से नांगल, शहजादपुर, सराय आलम, रायपुर खास व श्यामीवाला आदि गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। हरिद्वार जाने वाले कांवड़ यात्री मार्ग को बाईपास मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। खस्ताहाल नहर पटरी मार्ग से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। नांगल से भागूवाला तक नहर पटरी पर बनी पक्की सड़क कई जगहों से उखड़ गई थी। बीच-बीच में बड़े-बड़े गड्ढे और बिखरी गिट्टियों की वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ज्ञानचंद ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा को देखते हुए मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें