फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्याति प्राप्त कलाकारों को मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ख्याति प्राप्त कलाकारों को मिलेगी पेंशन
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय वृद्ध एवं निर्धन ख्याति प्राप्त कलाकारों को दो हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आवेदक को निर्धारित प्रपत्रों एवं सूचनाओं के साथ 20 जुलाई को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

वृद्ध एवं विभिन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के अनुसार उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय की ओर से संचालित वृद्ध एवं निर्धन ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार जिन्होंने संबंधित कला विद्या/क्षेत्र में न्यूनतम दस वर्षों तक कला का प्रदर्शन करने वालों को पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए उनकी आयु 60 वर्ष से कम और वार्षिक आय 24 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आवेदक को जिलाधिकारी/जिला सूचना अधिकारी से आवेदन पत्र अग्रसारित कराकर संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश में जमा कराना होगा। आवेदन का प्रारूप संस्कृति निदेशालय की वेबसाइट http://upculture.up.nic.in/ से अपलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए संस्कृति निदेशालय, उत्तर प्रदेश के फोन नंबर- 0522 2286672 अथवा cultureprogramme73/gmail.com पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें