नजीबाबाद में दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं।
- फोटो : NAZIBABAD
सांसारिक चीजों को त्यागना ही उत्तम त्याग
नजीबाबाद। दशलक्षण पर्व पर श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिर में अभिषेक, प्रक्षाल और पूजा-अर्चना के धार्मिक आयोजन जारी हैं। आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पर जैन विद्वानों ने चर्चा की।
जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के आठवें दिन जैन विद्वानों ने उत्तम त्याग धर्म पर चर्चा की। जैन विद्वानों जिनेश्वर प्रसाद जैन, अजय जैन, जितेंद्र जैन ने कहा कि आत्मा से सांसारिक चीजों को त्यागना ही उत्तम त्याग कहलाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखने का संदेश देता है। जैन धर्म के दशलक्षण पर्व में जीव को अपनी आत्मा, मन, वचन और शरीर से शुद्ध रहने का संदेश मिलता है। श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में आयोजित पूजन में राजीव जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, मंजू जैन, लोकेश जैन, नमन जैन, अनुभव जैन, ज्ञानचंद जैन, शमला जैन, सुनीता जैन, सुषमा जैन, रश्मि जैन, वंदना जैन सहित जैन समाज की अनेक महिलाओं ने भाग लिया।