फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध

विज्ञापन
नजीबाबाद में कूड़ा छांटने का प्लांट लगाने का विरोध करते लोग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट का विरोध
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद की ओर से एमजीएम इंटर कॉलेज के पास कूड़ा छांटने का प्लांट लगाने का क्षेत्रीय नागरिकों ने विरोध किया। कूड़ा छांटने आई जेसीबी को लोगों ने लौटा दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद की ओर से एमजीएम इंटर कॉलेज के निकट कूड़ा छांटने के लिए प्लांट शुरू किया है। क्षेत्रवासियों इमरान, मो. अकील, इकबाल अहमद, साहिल, फैसल ने कूड़ा छांटने को रविवार को पहुंची जेसीबी मशीन का विरोध किया और उसे लौटा दिया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि जिस जगह कूड़ा छांटने का प्लांट लगाया जा रहा है उसके आसपास आबादी है। बीएसएनएल कॉलोनी, निर्माणाधीन राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज और एमजीएम इंटर कॉलेज है। उन्होंने क्षेत्र में कूड़ा एकत्र करने से वातावरण दूषित होने की बात कही। वहीं, नगरपालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि कूड़ा छांटने की व्यवस्था से क्षेत्र में प्रदूषण कम होगा, गीला कूड़ा दबाने के साथ सूखा कूड़ा अलग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल काम रोक दिया गया है। क्षेत्रवासियों की पर्यावरण प्रदूषण होने की भ्रम की स्थिति दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें