फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव से हटाएं शराब की दुकान, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव महावतपुर से शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे क्षेत्र
विज्ञापन
- शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन, महिलाओं में एसडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत पर्वतपुर मखदूमपुर क्षेत्र में शराब की दुकानें गांव से बाहर करने को लेकर महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज के बैनर तले महिलाओं ने तहसील पहुंचकर शराब की दुकानों के विरोध में प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष निशि चौधरी, तहसील अध्यक्ष सोनम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सीमा, ललिता सिंह, टीकम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील पहुंचीं। महिलाओं ने महावतपुर बिल्लौच गांव की आबादी के निकट कई गांव के मुख्य रास्ते पर शराब की दो दुकान होने से गांव का वातावरण दूषित होने का आरोप लगाया। महिलाओं ने शराबियों द्वारा आने जाने वाली महिलाओं और युवतियाें से आए दिन छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने एसडीएम विजय शंकर से गांव की आबादी से दूर शराब की दुकान हटवाने की मांग की। एसडीएम में संबंधित मामले की जांच नायब तहसीलदार अमित कुमार से कराई और संबंधित विभाग से संपर्क कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि जब तक शराब की दुकान हटाने की कार्रवाई नहीं होती, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में सुमन देवी, राजबाला, आशा, रीता रानी, अम्लता, मुन्नी, बेबी, कृष्ण, विमला सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें