फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 स्कूली बसों का पंजीकरण निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
25 स्कूली बसों का पंजीकरण निलंबित
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेशभर में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर शासन सख्त है, लेकिन कुछ स्कूलों के संचालकों को परवाह ही नहीं है। दो बार नोटिस दिए जाने के बाद भी स्कूल संचालकों ने वाहनों की फिटनेस नहीं कराई। इस पर 25 स्कूली वाहनों के पंजीकरण तीन महीने के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। अगर तीन महीने में भी इन्होंने वाहन की फिटनेस नहीं कराई तो पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। जिसके बाद ये वाहन कबाड़ में तब्दील हो जाएंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि 25 स्कूली बसों के पंजीकरण को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अगर ये बस सड़क पर दौड़ती मिलीं तो सीज कर दी जाएंगी। इन बसों की फिटनेस नहीं कराई गई थी, इसके लिए स्कूल संचालकों को नोटिस दिए गए। जवाब नहीं मिलने पर पंजीकरण ही तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया है। बता दें कि पिछले महीने परिवहन विभाग ने शिविर लगाकर बड़े स्तर पर फिटनेस को चेक किया गया था। नुमाइश ग्राउंड में सैकड़ों वाहन बुलाए गए और उनकी कर्मियों को परखा गया तथा उन्हें दूर कराया गया। स्कूली बसों का पंजीयन निलंबित किया गया है। इनके अलावा दूसरे स्कूली वाहनों की फिटनेस परखने के लिए चेकिंग अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें