फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा पर प्रशासन करेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन और निर्धारित रंग के ही चलेंगे ई-रिक्शा
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। अनधिकृत रूप से संचालित ई-रिक्शा पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रजिस्ट्रेशन और निर्धारित रंग के ई-रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। पंजीकृत और रंग न होने पर ई-रिक्शा जब्त किए जाएंगे।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने ई-रिक्शा संचालन के लिए संचालकों को नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों में रजिस्ट्रेशन कराने और बिना रंग के ई-रिक्शा का संचालन न करने के निर्देश दिए हैं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने नगर तथा आसपास के ई-रिक्शा संचालकों की बैठक ली। सीओ ने अनधिकृत रूप से ई-रिक्शा संचालन पर ई-रिक्शा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। ई-रिक्शा से नगर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए नजीबाबाद नगर क्षेत्र के ई-रिक्शा संचालकों को ई-रिक्शा पर तीनों ओर पीला रंग करने, क्रम संख्या लिखने और मोबाइल नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। साहनपुर नगर पंचायत क्षेत्र के ई-रिक्शा लाल रंग से और जलालाबाद नगर पंचायत क्षेत्र की ई-रिक्शा सफेद रंग के संचालित होंगे। सीओ ने ई-रिक्शा चालक यूनियन के अध्यक्ष के माध्यम से ई-रिक्शा संचालकों को नगरपालिका और नगर पंचायतों में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने साहनपुर और जलालाबाद क्षेत्र के ई-रिक्शाओं का संचालन साहनपुर से नगर के रोडवेज और रेलवे स्टेशन तक ही सीमित रखने के निर्देश दिए। उधर, नगर के ई-रिक्शा संचालकों को जाम स्थिति को रोकने के लिए पूर्व निर्धारित मार्ग से ई-रिक्शाओं का संचालन वनवे व्यवस्था के अंतर्गत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें