फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर राशन वितरण का चलाया अभियान

विज्ञापन
जलालाबाद में राशन वितरित करते पूर्ति अधिकारी अमित कुमार। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
राशन सामग्री के साथ मिला रिफाइंड, चना और नमक
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। शासन के निर्देश पर राशन की दुकानों से अन्न महोत्सव की तर्ज पर राशन वितरण का विशेष अभियान शुरू किया गया। निशुल्क राशन वितरण के अंतर्गत रिफाइंड, चना और नमक भी राशन कार्ड धारकों को दिया गया।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव की तर्ज पर विशेष राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। राशन में पूर्व की भांति दिए जाने वाली राशन सामग्री के साथ राशन कार्ड धारकों को शासन के निर्देश पर एक-एक किलोग्राम रिफाइंड, चना और नमक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि राशन कार्ड धारकों को दो सर्किल में राशन वितरित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, भाजपा के जिला मंत्री तरुण राजपूत, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, राजन टंडन गोल्डी, अतुल रुहेला, कमल सैनी, चौ.इशम सिंह, शुभम ग्रोवर, दीपक कर्णवाल, बिट्टू भटनागर, शशांक कर्णवाल, राजकुमार प्रजापति, नीलम कर्णवाल, शरीफ अहमद ने विभिन्न राशन शिविरों में पहुंचकर निशुल्क राशन सामग्री वितरित कराई।

नजीबाबाद नगर क्षेत्र में राशन वितरित करते भाकियू कार्यकर्ता।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें