फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाली जन संपर्क यात्रा

विज्ञापन
चांदपुर में जन संपर्क यात्रा निकालते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने निकाली जन संपर्क यात्रा
विज्ञापन

चांदपुर। रालोद कार्यकर्ताओं ने नगर में जनसंपर्क यात्रा निकालकर लोगों से रालोद और सपा गठबंधन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर में जन संपर्क यात्रा निकाली। जनसंपर्क यात्रा बास्टा चुंगी से होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक पर संपन्न हुई। जन संपर्क यात्रा के दौरान नगरवासियों ने अनेक स्थानों पर यात्रा का स्वागत कर जलपान कराया। यात्रा में कार्यकर्ता राष्ट्रीय लोकदल, समाजवादी पार्टी, जयंत चौधरी, अखिलेश यादव जिंदाबाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। यात्रा में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहकारिता शीशपाल राठी, नगर अध्यक्ष मुनजरिम अहमद, जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान जमाल, जिला महासचिव डॉ विपिन तोमर, क्षेत्रीय महासचिव योगेंद्र प्रधान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इकरार अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव इरफानउद्दीन, युवा जिलाध्यक्ष हनी तोमर, वरिष्ठ नेता शौकत अली अंसारी, सुनील प्रधान, अभय कुमार प्रधान, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष निपेंद्र सिंह, पूर्व जिला महासचिव चौधरी गजेंद्र सिंह, मतलूब कुरैशी, अंकुश काकरान, अख्तर मेंबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें