फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम की गई रामगंगा नदी में पानी की निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
कम की गई रामगंगा नदी में पानी की निकासी
विज्ञापन

कालागढ़। रामगंगा नदी में दो व्यक्तियों के डूब जाने की वजह से बांध प्रशासन को उच्च अधिकारियों ने पानी की निकासी कम करने के आदेश जारी किए हैं। जिस पर बांध से रामगंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र में पानी की निकासी कम कर दी गई है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी में इन दिनों कालागढ़ के बांध से सिंचाई के लिए 5600 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। सिंचाई के साथ-साथ पानी से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। रामगंगा नदी के प्रवाह क्षेत्र में भोगपुर निवासी एक व्यक्ति कटारमल के निकट नदी में डूब गया। जिसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा जेपीनगर जनपद में भी एक व्यक्ति रामगंगा नदी में डूब गया है। जिस पर क्षेत्र के विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने बांध के उच्च अधिकारियों से नदी में पानी की निकासी को कम करने की मांग की है। भोगपुर क्षेत्र के नागरिक कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध के ईई नीरज कुमार त्यागी से उनके कार्यालय में आकर मिले। ग्रामीणों ने नदी में पानी बंद करने की मांग की। ईई नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों की समस्या को उच्च अधिकारियों को बताया गया। उधर, मुरादाबाद के पूर्वी गंगा के मुख्य अभियंता ने पानी की निकासी कम करने के आदेश दिए हैं। मानवता के आधार पर बांध से चार हजार क्यूसेक पानी की निकासी बंद की जा रही है। अब नदी में केवल 1600 क्यूसेक पानी की ही निकासी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें