फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर अवैध कब्जे चिह्नित होने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब पर अवैध कब्जे चिह्नित होने से हड़कंप
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर पालिका में तीन तालाबों की करीब साढे़ चार बीघा जमीन पर अवैध कब्जों का मामला उजागर होने पर अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मचा हुआ है। अवैध कब्जे को बुलडोजर से बचाने के लिए लोगों ने सत्तापक्ष के नेताओं के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं। पालिका की ओर से तहसीलदार कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है।
एक सप्ताह पहले नगर पालिका और राजस्व विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के तीन तालाबों प्राइवेट बस स्टैंड और सिनेमा हॉल के पास स्थित तालाबों की पैमाइश की थी। राजस्व अभिलेखों में इन तालाबों की साढ़े चार बीघा जमीन पर अवैध कब्जे मिले। इस जमीन पर लोगों ने अपने मकान, दुकान और दुकानों पर आवास बना रखे हैं। राजस्व विभाग ने अवैध कब्जों को ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किया तो हड़कंप मच गया। अवैध कब्जों को बचाने के लिए सत्ता पक्ष के नेताओं की परिक्रमा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सुभाष का कहना है कि सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं। अवैध कब्जों से संबंधित जमीन के संबंध में कागजात पेश करने का सुझाव दिया गया है। पर अभी तक कोई जमीन से संबंधित दस्तावेजों को उपलब्ध नहीं करा पाया है। पालिका की तरफ से तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें