फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड में खामियां मिलीं, हड़कंप

Wed, 24 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद को अधिकारी गायब मिले। इस दौरान उन्हें रिकार्ड में खामियां मिलीं।
विज्ञापन


मंगलवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। जिससे आफिस के बाहर बैठे दलालों में हड़कंप मच गया। दलाल अपना सामान उठाकर भागने लगे।

इस दौरान भरत विहार निवासी राजीव कुमार पकड़ा गया। एडीएम ने उसको पुलिस के हवाले कर दिया। आफिस के अंदर पहुंचने पर एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार वार्ष्णेय, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे, आरआई और पीटीओ आफिस में गायब मिले।
विज्ञापन


एडीएम ने रिकार्ड देखा, जिसमें रिकार्ड में गड़बड़ी मिली। साथ ही कुछ रिकार्ड अस्त व्यस्त भी मिला। एडीएम वित्त एवं राजस्व के आफिस पहुंचने के कुछ देर बाद एआरटीओ प्रशासन और आरआई मौके पर पहुंच गए।

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने रिकार्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इ एडीएम के निरीक्षण के दौरान दफ्तर में अफरा तफरी मची रही।

क्या मिलीं खामियां
बस और ट्रक मालिक ऑफ सीजन में वाहनों को कुछ समय के सरेंड़र कर देते हैं। इस प्रक्रिया में वाहन स्वामी को कुछ समय के लिए वाहन एक स्थान पर खड़ा करना पड़ता है।

इस अवधि का टैक्स जमा करने की छूट मिल जाती है। लेकिन विभागीय अधिकारियों को सरेंड़र अवधि के दौरान वाहन के खड़े होने के स्थान व वाहन की दोनों की जांच करनी पड़ती है। विभागीय अधिकारियों ने इस दौरान कोई जांच नहीं की।

विकास कार्यों में मिली गड़बड़ी
धामपुर। एसडीएम सतेेंद्र कुमार सिंह मंगलवार को लोहिया ग्राम विकास योजना में चयनित ग्राम सभा मोहम्मदपुर सुल्तान में हुए विकास कार्यों के सत्यापन में भारी खामियां मिलीं।

एसडीएम ने विद्युत निगम के अफसरों को गांव में शिविर लगाकर कनेक्शनों से वंचित लोगों को गांव में ही कनेक्शन देने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मोहम्मदपुर सुल्तान गांव वर्ष 2012-13 का लोहिया ग्राम विकास योजना का चयनित गांव है। जब एसडीएम ने मंगलवार को इस गांव में हुए विकास कार्यों का सत्यापन किया तो वहां पर सड़कों पर गंदगी के लगे ढेरों को देख बिफर पड़े।
विज्ञापन


गांव में खड़ंजे और नाली की नालियों का निर्माण भी मानक अनुरूप नहीं पाया गया। राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने ग्रामवासियों से पूछा कि उनके गांव की कोई चकरोड तो किसी के कब्जे में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें