फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही मिलने पर होगी कार्रवाई

Thu, 21 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पूछताछ करते मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में  मंडलायुक्त ने बुधवार को अल्हेपुर खंड क्षेत्र के गांव सिपाहीवाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने मंडलायुक्त से कई विभागों की शिकायतें की। मंडलायुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों की टीमें बनाकर जांच कराई। जांच के बाद शिकायतों की पुष्टि होने पर अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी 
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त सुभाषचंद शर्मा दोपहर तीन बजे गांव सिपाहीवाला की ओर रुख किया। मुख्य विकास अधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम रमेश चंद सहित अधिकारियों का अमला साथ में गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही मंडलायुक्त ने गांव के प्राइमरी स्कूल में पहुंच कर खुली बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से मालूम किया कि क्या गांव में बिजली मिलती है। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि बिजली तो मिलती है, परंतु बिजली के तार पुराने हैं, उन्हे बदला नहीं जा रहा है। इस पर विभागीय अधिकारियों को तारों को बदलने के निर्देश दिए गए। गांव में स्कूलों में पोषाहार, मिड-डे-मील, सोलर सिस्टम को ग्रामीणों ने सही बताया। ग्रामीण इरफान अहमद ने सीसी रोड की धांधली, हैदर ने अपात्रों को इंदिरा आवास में धन आवंटित होने की शिकायत की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी की टीम ने जांच के दौरान दो आवासों को गलत आवंटित पाए जाने पर निरस्त करने के आदेश दिए और धन की रिकवरी के आदेश दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी बिजनौर, ग्राम प्रधान रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें