फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ी वालों का सपना होगा साकार

Tue, 27 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में झुग्गी झोपड़ी वालों के सिर पर छत होने का सपना जल्द ही पूरा होगा। डूडा सबके लिए आवास योजना के तहत मकान बनाकर देगा। योजना में लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन

डूडा के परियोजना अधिकारी धनप्रकाश के मुताबिक केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चार कैटगिरी में मकान बनेंगे। पहली कैटगिरी झुग्गी झोपड़ी वालों की है। प्रशासन झुग्गी झोपड़ी की जगह खाली कराएगा। इस भूभाग के कुछ भाग पर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनेगी। हटाए गए झुग्गी झोपड़ी वालों को इन मकानों में विस्थापित किया जाएगा। दूसरी कैटगिरी में ढाई लाख तक की वार्षिक आय वालों के लिए 30 वर्गमीटर एरिया में मकान बनेगा। तीसरी कैटगिरी में छह लाख तक की आय वाले लोग होंगे। इन्हें 60 वर्गमीटर में मकान बनाकर दिया जाएगा। चौथी कैटगिरी अफोर्डेबिल कैटागिरी होगी। ये मकान पीपी माडल पर बनेंगे। इसमें प्राइवेट कंपनी जमीन खरीदेगी। इस पर शासन की ओर से स्टांप शुल्क फ्री होगा। धनप्रकाश के अनुसार चारों कैटगिरी में आवेदन 30 सितंबर तक मांगे गए हैं। 1237 आवेदन आ चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें