फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आक्रोश का ब्रेक लगा

Tue, 27 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
स्टेट हाईवे जाम कर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका संघ ने सोमवार को ब्लाक के सामने मुुरादाबाद स्टेट हाईवे को करीब पौन घंटे जाम कर सपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन

 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सपा सरकार के खिलाफ 12 दिन से आंदोलन चल रहा है। सरकार ने उनकी अभी तक सुनवाई नहीं की है। उनकी मांग है कि सरकार द्वारा राज्य कर्मचारी घोषित कर मानदेय के स्थान पर वेतन दिलाया जा। यदि ऐसा नहीं किया जाएगा तो वह सरकार के किसी कार्यक्रम में सहयोग नहीं करेंगी। विधान सभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा।मंत्री विधायक मूलचंद चौहान के प्रति नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया(
 कहा कि आंदोलन के बावजूद मंत्री ने कोई सुध नहीं ली। काफी देर के बाद  पहुंचे एसडीएम ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम ने कहा कि उनकी मांग प्रशासन लेबिल की नहीं है। सरकार स्तर की है। वह डीएम से वार्ता करने के बाद उनकी समस्या का निदान कराने के लिए शासन को पत्र भेजेंगे। एसडीएम के भरोसे पर प्रदर्शनकारी जाम खोलने को राजी हो गए। प्रदर्शनकारियों में बबीता, कुब्जा, सुधा, कविता, मालती, गुलनाज, मिथलेश , राजवाला रहीं। उधर, अफजलगढ़ में प्रदर्शनकारियों में शमा परवीन, मालती देवी, मनोज रानी, पूनम चौहान, ममता रानी, रजिया बेगम, प्रवेश, सुनीता, ओमवती, इंद्रदेश, कविता, भागेश्वरी, ज्ञानवती, कमलजीत कौर, बलजीत कौर शामिल रहीं।वहीं नगीना में  महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष वेगलता शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम शिशिर कुमार को सौंपा। उधर, जलीलपुर में आंदोलनकारी आंगनबाड़ियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर ब्लॉक जलीलपुर के मुख्य चौराहा पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटा तक जाम लगा रहा। कोई भी छोटा बड़ा अफसर व पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस चौकी जलीलपुर के दीवान ताहिर रजा को बारह सूत्री ज्ञापन दिया। जाम में कमलेश यादव, रेखा देवी, हेमलता, मुनेश, कविता चौधरी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें