फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में 86 जगह होगा रावण-मेघनाद के पुतलों का दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 86 जगहों पर रावण-मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं 25 जगहों पर दशहरा मेले का भी आयोजन होना है। दशहरे को लेकर बिजनौर शहर में ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह और शहर कोतवाल ने मेला आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को परखा। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया। इसके अलावा पूरे जिले में पुलिस प्रशासन ने मेला स्थलों का निरीक्षण किया।

ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
-कृष्णा कॉलेज तिराहा, चांदपुर तिराहा, कालिका माता मंदिर चौराहा की ओर से जानी का चौराहा होते हुए शहर बिजनौर में अंदर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन चांदपुर तिराहा, कृष्णा कॉलेज तिराहा एवं कालिका माता मंदिर चौराहा से ही बाईपास होकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


-थाने के पास स्थित तिराहे की ओर से जानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं ई-रिक्शा तिराहे से ही नगीना रोड की ओर भेजे जाएंगे।

- बैराज रोड मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा की ओर से नुमाइश चौराहा, जजी चौराहा, शक्ति चौराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा होते हुए जानी चौराहा, चांदपुर तिराहा एवं कृष्णा कॉलेज तिराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन मिल पेट्रोल पंप तिराहा से ही बाईपास होकर भेजे जाएंगे।

इन सड़कों पर रहेगी पाबंदी
- रोडवेज चौराहा की ओर से डाकखाना चौराहा, बुल्ला का चौराहा, मोईन का चौराहा होते हुए बुखारा की चुंगी, जानी का चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।



-थाने के पास तिराहे से जानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।



-चांदपुर तिराहा, कृष्णा कॉलेज तिराहा, कालिका माता मंदिर से जानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।



- चांदपुर की चुंगी से हरिहर मंदिर तिराहा, सुदामा पार्क, मदन मोहन चौराहा होते हुए जानी चौराहा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन एवं ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।



- डाकखाना चौराहा, बुल्ला का चौराहा, मोईन का चौराहा होते हुए जानी चौराहा की ओर जाने वाले ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।

दशहरा मेला और रावण दहन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस को तैनात कर दिया गया है। बिजनौर शहर में यातायात को डायवर्ट किया गया है। ....कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें