फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन पर अंगूठा लगवाकर पूरे गांव का राशन हजम कर गया डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन पर अंगूठा लगवाकर पूरे गांव का राशन हजम
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन में एक राशन डीलर ने ईपोस मशीन पर अंगूठा लगवाकर पूरे गांव का राशन ही हजम कर लिया। डीएम ने राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने महीने की शुरुआत के 15 दिनों में अंत्योदयकार्ड धारकों, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूूरों, मनरेगा मजदूरों व दिहाड़ी मजदूूरों को नि:शुल्क राशन बंटवाया। बाकी उपभोक्ताओं को दो रुपये प्रति किग्रा की दर से गेहूं व तीन रुपये प्रति किग्रा की दर से चावल नि:शुल्क दिए गए। इसके बाद सभी कार्ड धारकों को राशन कार्ड की यूनिट के हिसाब से पांच, पांच किग्रा चावल भी नि:शुल्क बांटे गए। ब्लॉक नूरपुर के गांव सिंघा में करीब 500 राशन कार्ड धारक हैं। राशन डीलर हुुकम सिंह ने सरकार द्वारा महीने के पहले पखवाड़े में बांटने के लिए दिया गया राशन गरीबों को बांटा ही नहीं। राशन डीलर ने यह कहकर गांव वालों के अंगूठे का निशान ईपोस मशीन पर लगवा लिया कि राशन बाद में आएगा। अब गांव वालों को उसने बाद में आया चावल बांटा। पहली बार के लिए दिए गए राशन को डीलर हड़प कर गया। डीएसओ मनीष कुमार के अनुसार राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें