फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राशन विक्रेता ने हड़पा खाद्यान और मिड-डे-मील, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम ने राशन की दुकान भी निलंबित की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता के खिलाफ खाद्यान्न और मिड-डे-मील हड़पने के रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से राशन की दुकान भी निलंबित कर दी।
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर नवादा में चंद्र प्रकाश की सरकारी सस्ता गल्ला दुकान है। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने राशन वितरण अनियमितता की शिकायत मिलने पर आपूर्ति निरीक्षक अमित कुमार से जांच कराई। जांच में दिसंबर माह का 12 क्विंटल खाद्यान और प्राथमिक विद्यालय राजपुर नवादा में मिड-डे-मील उपलब्ध नहीं कराने की अनियमितता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने इस मामले में राशन विक्रेता की दुकान निलंबित कर राशन विक्रेता चंद्रप्रकाश के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि दुकान से संबंधित कार्ड धारकों को मंडावली और रामनगर की राशन की दुकान से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें