फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन और भोजन उपलब्ध कराने का अभियान हुआ तेज

विज्ञापन
नजीबाबाद में कुष्ट सेवा आश्रम में राशन किट देतीं एसडीएम संगीता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
एसडीएम ने जरूरतमंदों को बांटा राशन
विज्ञापन

नजीबाबाद। जरूरतमंदों को राशन किट और भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन, नगरपालिका और समाजसेवी संगठनों ने अभियान तेज कर दिया है। एसडीएम और तहसीलदार ने कुष्ठ सेवा आश्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंदों को राशन किट और भोजन बांटा।
विज्ञापन

एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेंद्र प्रताप, राजस्व अधिकारी विपिन चौहान, चेयरपर्सन सबिया निशात ने जरूरतमंदों को तलाश कर उन्हें राशन किट और भोजन उपलब्ध कराने की कमान स्वयं संभाली है। एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक विकास आर्य, शाहवेज, अराफात, रोहित राज की टीम ने साहनपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट, सेवा भारती मातृ मंडल, जय गुरुदेव धर्म ट्रस्ट सहित अनेक संस्थाओं और समाजसेवियों की ओर से जरूरतमंदों को भोजन और राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। नगरपालिका परिषद की ओर से नगर में घूमने वाले आवारा कुत्तों के लिए भी भोजन उपलब्ध कराने के लिए एक टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें