बता दें कि बीबीए के छात्र शामिक का भाई पहले से ही चर्चित रचित हत्याकांड में जेल में बंद था। उस वक्त इस हत्याकांड को रचित हत्याकांड से भी जोड़ा गया। हालांकि पुलिस की विवेचना में कॉलेज की एक छात्रा के सामने बेज्जती किए जाने को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। बताया गया था कि छात्रा के सामने ही उसने रोहन पर अभद्र टिप्पणी कर दी। यह बात उसने अपने दोस्त यश को बताई।
यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार
उस वक्त बाइक पर आए दोनों युवकों ने गोली मारकर बीबीए के छात्र की हत्या कर दी थी। इस मामले में यश उर्फ उमंग पर एनएसए की कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ ने बताया कि मुख्य आरोपी यश को एनएसए में निरुद्ध किया गया है।