फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राम मंदिर बनने तक बाल नहीं कटवाने की ली थी प्रतिज्ञा, अखाड़ों के करिश्माई पहलवान रामकिशोर मित्तल का निधन

Tue, 21 Oct 2025 08:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नगीना के जाने-माने सराफा व्यापारी और अखाड़ों में करतब दिखाने वाले रामकिशोर मित्तल का रविवार रात निधन हो गया। वे राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे और 32 वर्षों तक बाल न कटवाने की प्रतिज्ञा निभाई थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
रामकिशोर मित्तल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नगीना में मोहल्ला सराय मीर निवासी सराफा व्यापारी रामकिशोर मित्तल न केवल अपने व्यवसाय बल्कि अपने संकल्प और व्यक्तित्व के कारण भी जाने जाते थे। 90 के दशक में जब श्रीराम मंदिर आंदोलन अपने चरम पर था, तब उन्होंने प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण नहीं होगा, वे अपने बाल नहीं कटवाएंगे। उन्होंने यह संकल्प 32 वर्षों तक निभाया।

विज्ञापन


योगासन और अखाड़ों में दिखाते थे हैरतअंगेज करतब
रामकिशोर मित्तल का व्यक्तित्व साधारण नहीं था। वे योगासन और अखाड़ों में अपने अद्भुत शारीरिक कौशल के लिए पूरे मंडल में प्रसिद्ध थे। कई मंचों पर उन्होंने ऐसे करतब दिखाए जिनसे दर्शक हैरान रह जाते थे।

विज्ञापन

नगर में शोक की लहर
रविवार देर रात उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह नगीना श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कई गणमान्य व्यक्तियों ने दी श्रद्धांजलि
अंतिम संस्कार में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, विहिप उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग समेत कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने उनके समाजसेवी और धार्मिक योगदान को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें