फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामडोल जुलूस में उमड़ पड़े श्रद्धालु

Sun, 28 Aug 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर में रामडोल जुलूस में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में रामडोल शोभायात्रा समिति की ओर से शनिवार को नगर में रामडोल का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा पर भक्तों ने फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रीराधा कृष्ण मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का उद्घाटन प्रदेश के राज्यमंत्री मूलचंद चौहान, डीएसएम ग्रुप के ईपी संदीप शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, समिति अध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया।
शोभायात्रा में सबसे आगे भक्त रामडोल की झंडा लिए चल रहे थे। यात्रा में बैंडबाजे की धार्मिक धुन से वातावरण राममय हो रहा था। भक्त भजन कीर्तन करने में मशगूल थे। यात्रा में करीब दो दर्जन से ज्यादा झांकियां शामिल रही। राधा कृष्ण डांडिया नृत्य, मां काली का तांडव नृत्य, राजस्थानी डांस, अभिमन्यु चक्रव्यूह युद्ध, शंकर की बारात की झांकी, मां भगवती का डोला, पंचमुखी रामभक्त हनुमान की झांकी, भगवान शंकर की 31 मुखी झांकी, बांके बिहारी की झांकी, विष्णु लक्ष्मी की झांकी, रामडोल की झांकी की आकर्षक रही है।
विज्ञापन


यात्रा में युवक अखाड़ा उस्ताद हरिओम गुरुजी व खलीफा हरिश्वंद्र के संयोजन में अखाड़े के हैरतअंगेज करतब दिखाते चल रहे थे। यात्रा में एक गाड़ी में भक्त राष्ट्र की खुशहाली के लिए हवन-यज्ञ कर रहे थे। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर भक्तों ने पुष्प वर्षा व मिष्ठान वितरित कर स्वागत किया।  कार्यक्रम में अमित अग्रवाल, डॉ. जितेंद्र कौशिक, संदीप शर्मा, नीरज रस्तोगी, राजकमल भारद्वाज, ललित सिंह, सचिन शर्मा, अश्वनी अग्रवाल, हिदरेश भारद्वाज, पंकज भटनागर, सोम ठाकुर, वीरेंद्र सैनी, प्रशांतचंद्र शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें