धामपुर में श्री रामडोल शोभायात्रा समिति की ओर से निकला रामडोल जुलूस शनिवार देर रात डेढ़ बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर पर जाकर शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने जुलूस के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया। जुलूस के शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न होने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
समिति की ओर से शनिवार दोपहर बाद श्री रामडोल समिति की ओर से जुुलूस शुरू हुआ था, जो देर रात तक जारी रहा। जुलूस में दो दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। नगीना चौक पर जुलूस के पहुंचने के बाद करीब 12 बजे नगीना मार्ग पर कालियावाला मंदिर पर श्रद्धालुओं ने रामडोल की पूजा अर्चना की। सबसे आगे श्रद्धालु रामडोल का झंडा लिए चल रहा था।
जुलूस में राधा कृष्ण डांडिया नृत्य, मां काली का तांडव नृत्य, राजस्थानी डांस, अभिमन्यु चक्रव्यूह युद्ध, शंकर की बारात की झांकी, मां भगवती का डोला, पंचमुखी रामभक्त हनुमान की झांकी, भगवान शंकर की 31 मुखी झांकी, बांके बिहारी की झांकी, विष्णु लक्ष्मी की झांकी, रामडोल की झांकी की आकर्षक रही। युवक अखाड़े के करतब दिखा रहे थे। महेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, सीताराम शर्मा, डा. जितेंद्र कौशिक, गौरी शंकर सुकोमल, नवचेतन शर्मा, दिव्यलोक शर्मा, महेंद्र सलूजा, पराग, संदीप शर्मा, नीरज रस्तोगी, राजकमल भारद्वाज, ललित सिंह, सचिन शर्मा, अश्वनी शर्मा, हिदरेश भारद्वाज, पंकज भटनागर, सोम रहे।