फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर कुटी पर आज होगा रामायण कांक्लेव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विदुर कुटी पर आज होगा रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन
विज्ञापन

बिजनौर। आज दोपहर करीब तीन बजे विदुर कुटी पर पहली बार बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन द्वारा आज विदुर कुटी पर रामायण कॉन्क्लेव आयोजित होगा। देशभर के कलाकार रामायण कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

गंगा की धारा के किनारे बसे विदुर कुटी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करके राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने की कोशिश की जा रही है। सभी विभाग मिलकर विदुर कुटी के लिए कोई न कोई योजना बना रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विदुर कुटी को प्राच्य शिक्षण केंद्र बनाने की घोषणा की थी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेेल भी विदुरकुटी का दर्शन करने आना चाहती थीं, लेकिन उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया था। विदुर कुटी की पहचान को नए आयाम देने के लिए जिला प्रशासन पहली बार विदुर कुटी पर रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन करा रहा है। रामायण कॉन्क्लेव में रामलीला से जुड़े प्रसंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुत किए जाएंगे। देशभर के कलाकार यहां आकर अपनी कलाकारी का नमूना पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें