फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को विदुर कुटी पर होगा रामायण कॉन्क्लेव

विज्ञापन
बिजनौर विकास भवन में विदुर कुटी में रामायण कॉन्क्लेव संबंधी बैठक को संबोधित करते डीएम उमेश मिश्? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
17 को विदुर कुटी पर होगा रामायण कॉन्क्लेव
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि 17 अक्तूबर को विदुर कुटी में रामायण कॉन्क्लेव-2021 का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के 16 प्रमुख शहरों में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ सफाई एवं आकस्मिक चिकित्सा के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम में कोविड-19 के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं सुरक्षा उपायों सैनिटाइजर, मास्क के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामायण कॉन्क्लेव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा की जाएंगी। ‘जड़ चेतन में राम’ विषय पर गोष्ठी होगी। इसके साथ ही रामायण एवं रामकथा पर आधारित वैचारिक संवाद, रामायण के विविध प्रसंगों पर आधारित गायन, वादन एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों, रामलीला के मंचन के साथ-साथ अनेक नाट्य प्रस्तुतियों, विविध प्रसंगों को रूपायित किया जाएगा। डीएम ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे जिले की कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन के साथ-साथ कलाकारों की आजीविका के भी साधन विकसित होंगे। बताया कि आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रस्तुतियों का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान निदेशक अयोध्या शोध संस्थान लवकुश द्विवेदी, सीडीओ केपी सिंह, डॉ. अरविंद शर्मा, सूर्यमणि रघुवंशी, चंद्रवीर सिंह गहलोत, डॉ. दीप्ति डिमरी, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें