किरतपुर में रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन के वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते छात?
- फोटो : BIJNOR
‘मैं भारत हूं’ थीम पर मनाया वार्षिकोत्सव
किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ‘मैं भारत हूं’ थीम के अंतर्गत महाराणा प्रताप और वंदेमातरम की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। डीएम रमाकांत पांडेय ने छात्र-छात्राओं से देश सेवा का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, ट्रस्टी अरुण गोयल, अध्यक्ष रचना गोयल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ट्रस्टी अरुण गोयल एवं रामा इंस्टीट्यूट प्रबंध समिति की अध्यक्षा रचना गोयल ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह को प्रतीक चिह्न भेंट किए। प्राचार्य डबलेश कुमार ने कॉलेज की प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रस्तुत की। निदेशक रोहित चौधरी ने आभार जताया। कार्यक्रम में हर्ष गोयल, मुकुल महेश्वरी, डॉ. बीना सिंह, डॉ. प्रकाश, वालिया ग्लोबल एकेडमी से चीनू वालिया आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभाशाली प्राध्यापकों, सभी विभागों के टॉपर छात्र-छात्राओं एवं सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरित किए। संचालन ज्योति चंदोक एवं डीएलएड छात्रा मरियम अशफाक ने किया।