विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
किरतपुर। दो दिवसीय क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खेलकर विद्यालय लौटने पर बुधवार को विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक कुड़वा सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के 36 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 32 छात्र-छात्राओं ने पदक जीते। बालक वर्ग में सिंगल ट्रॉफी नितिन कुमार, बालिका वर्ग में सिंगल ट्रॉफी रुकैया ने जीती। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में नितिन कुमार द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मीनू कुमार प्रथम, नितिन कुमार द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में रितिक कुमार प्रथम, मोनू कुमार द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में रितिक कुमार प्रथम, विशाल कुमार तृतीय, ऊंची कूद में नितिन कुमार प्रथम, मोनू द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में नितिन कुमार प्रथम, चक्का फेंक में मोनू कुमार द्वितीय, रिले रेस में मोनू कुमार प्रथम, खो-खो में पाडला विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रुकैया प्रथम, निशा रानी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में रुकैया प्रथम, 600 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, रिंकी द्वितीय, रुखसाना तृतीय, तीनों स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला ने ही प्राप्त किए। रिले रेस बालिका वर्ग प्रथम, खो-खो बालिका वर्ग प्रथम, कबड्डी बालिका द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा में प्रथम, समूह गान में प्रथम, इस प्रकार ब्लॉक स्तर पर बाल क्रीड़ा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला के बच्चों का दबदबा रहा। आलओवर चैंपियन भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाडला को ही प्राप्त हुई। 123 अंक प्राप्त कर विद्यालय प्रथम स्थान पर रहा।