फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली राम बरात

Sun, 28 Sep 2025 05:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नूरपुर में निकाली श्री राम बरात में शामिल झांकी। संवाद
विज्ञापन
स्योहारा। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को नगर में भव्य राम बरात निकाली गई। राम बरात में शामिल 21 बग्गी, 25 झांकियां, एक बैंड, डीजे, चार घोड़े एवं समसानी बाबा की विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। शनिवार को राम बरात रामलीला मैदान से शुरू होकर रियासत पहुंची। संरक्षक कुंवर पृथ्वीराज सिंह एवं रानी कामिनी सिंह ने परंपरागत स्वागत किया। आरसीपी रोड पर प्रियांशु प्रजापति, सब्जी मंडी में अरुण कुमार वर्मा, संजय जैन, राज्यपाल प्रजापति ने स्वागत किया।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के निर्देशन में शुक्रवार रात सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। शनिवार को राम बरात निकाली गई। गौरव त्यागी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। अध्यक्ष हरीश चौहान, शादीराम सैनी, प्रदीप त्यागी, अंकित शर्मा, धर्मअवतार वर्मा रहे।



झालू में शुक्रवार रात राम वन गमन का मंचन किया गया। नितिन ने श्रीराम, शिवम ने लक्ष्मण, दीक्षित ने सीता, दीपक सैनी ने कौशल्या, प्रमोद ने कैकई, हिमांशु ने सुमित्रा, धर्मवीर चौधरी ने दशरथ, सोनू सैनी ने आर्य सुमंत, निशु सैनी ने श्रवण कुमार, सूरज ने केवट की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

बरुकी में ग्राम शादीपुर में चल रही रामलीला में शुक्रवार की रात्रि राम वनवास की लीला का मंचन किया गया।शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष विनीत मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रामलीला मंचन में नितिन मौर्य, बृज बहादुर सिंह, नवनीत मौर्य, प्रशांत मौर्य, गुड्डू कश्यप, मोहन कश्यप, मंगलू कश्यप, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

नूरपुर में निकाली श्री राम बरात में शामिल झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें