फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छात्राओं ने प्रस्तुत की महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका

Sun, 28 Sep 2025 05:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद-वालिया ग्लोबल एकेडमी में महिषासुर मर्दिनी नाटक प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी में विजयादशमी पर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। छात्राओं की महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका आकर्षण का केंद्र रही। शिक्षक रवि शास्त्री ने विजयादशमी और दशहरा पर्व के विषय में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। सीता हरण का प्रसंग छात्र-छात्राओं ने एक नृत्य नाटिका के माध्यम से प्रस्तुत किया। छात्राओं ने श्रीराम का भक्ति मय गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के खेल मैदान में रावण का पुतला जलाया गया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रबंधक कमलकांत वालिया, चेयरमैन रमाकांत वालिया, इंदु वालिया, रुचिका वालिया ने मां सरस्वती एवं श्रीराम के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें