फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता के लिए परिवहन विभाग द्वारा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने वाहन स्वामियों से यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया। सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थियों ने भी रैली निकाली।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की प्रदर्शनी मैदान से हुई रैली में विद्यार्थियों के अलावा एआरटीओ प्रणव झा, डीआईओएस राजेश कुमार, टीएसआई संजय सिंह, डीएवी के प्रधानाचार्य विनोद गोस्वामी आदि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के यातायात नियमों के पालन के बारे में बताया। उन्होंने वाहन स्वामियों को रोक रोकर बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने व कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने राहगीरों से नशा करके वाहन न चलाने व फोन पर बात करते समय भी वाहन न चलाने की अपील की। उन्होंने राहगीरों को अपने व परिवार के प्रति सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। रैली शास्त्री चौक पर समाप्त हुई। रैली प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी, कुलवीर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें