फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलभराव से रक्षाबंधन का त्योहार रहा फीका

Sat, 09 Aug 2025 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर स्टेट बैँक कॉलोनी स्योहारा चुंगी में भरा इकड़ा नदी में आई बाढ़ का पानी। नागरिकों के साथ 
विज्ञापन
धामपुर। पिछले पांच दिन से लगातार रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश से नगर की अधिकांश सड़कें दरिया में तब्दील हो गई हैं। नगर के भीतर से गुजर रहे हाईवे 74 पर कई स्थानों पर इकड़ा नदी का पानी तेज रफ्तार से बह रहा है। मार्ग में बड़े-गड्ढे होने से अधिकांश छोटे-बड़े वाहन फंसने से लोग चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में पिछले पांच दिनों से बाढ़ जैसे हालत बने हैं। इकड़ा नदी का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों काफी सामान भीगकर खराब हो गया है। उन्हें खाने-पीने के सामान की दिक्कत आने लगी है। हाईवे 74 पर कई स्थानों पर अभी भी तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है।
नहटौर मार्ग पर पंडित मदन मोहन मालवीय चौक से लेकर नहटौर तक स्टेट हाईवे पर कई स्थानों पर पानी ही पानी है। फसलों के जलमग्न होने से किसानों में बेचैनी है। नूरपुर मार्ग पर धोलागढ़ से लेकर मोरना के शेखावत स्कूल तक गांगन नदी का पानी कई फीट बह रहा है।
विज्ञापन

चाकरपुर-भवानीपुर तरकौला मार्ग पर बांकल नदी में उफान आने से दोनों गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। अधिक बारिश के कारण रक्षाबंधन का त्योहार फीका पड़ गया। जहां पर जलभराव की स्थिति वहां अधिकांश ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राॅली लगाकर लोगों को राहत पहुंचाने के स्थान पर लूट खसोट मचा रखी हैं। पहले प्रति सवारी 10 रुपये चल रहा था अब जिसे बढ़ाकर 50 से 100 रुपये कर दिया है। इसे लेकर प्रशासन पूरी मौन है। दुर्गा विहार कॉलोनी, जैतरा, रेलवे स्टेशन मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग, शीला टॉकीज, अलावलपुर, क्षत्रिय नगर, मोहल्ला लोहिया, बाड़वान, पक्काबाग, मछली बाजार आदि की सड़कों पर अभी भी पानी बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें