बिजनौर में बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करते सांसद चंदन सिंह चौहान। स्रोत कार्यकर्ता
बिजनौर। सांसद चंदन चौहान ने शनिवार को चांदपुर विधानसभा के जलीलपुर ब्लॉक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याएं सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने क्षेत्र की जानता को आश्वासन दिया है कि उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। सांसद ने राहत व बचाव कार्यों का भी जायजा लिया है। उनके साथ पूर्व विधायक कमलेश सैनी, रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, एसडीएम चांदपुर नितिन तेवतिया, नायब सदर हर्ष चावला, चंद्रपाल सिंह, सुनील चौधरी, शहनवाज, संजीव राठी, विजय चौहान आदि उपस्थित रहे। वहीं सांसद ने ग्राम धारूवाला मांडवली व चंदपुरा बंगाली कॉलोनी के लोगों से जाकर मुलाकात की और स्थिति की जानकारी हासिल की।