फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह से मिले भाजपाई

Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर मेंपेद्दा की घटना में भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम का नाम आने से भाजपाइयों में आक्रोश है। बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के साथ भाजपा नेता दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पूरी घटना से उन्हें अवगत कराया। गृह मंत्री ने इस मामले में प्रदेश सरकार से बात की है।
विज्ञापन

नूरपुर के भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान के मुताबिक बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.भूपेंद्र सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। गृह मंत्री को पेद्दा की घटना के बारे पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि भाजपा ऐश्वर्य चौधरी को भी बेवजह इस घटना में शामिल कर लिया गया है। जबकि उनका कोई दोष नहीं है गृहमंत्री ने इस मामले में प्रदेश सरकार से बात की। कहा कि   भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी समेत किसी भी निर्दोष को इस मामले में झूठा न फंसाया जाए।  प्रदेश सरकार ने इस मामले में  निष्पक्ष कार्रवाई कराने का गृह मंत्री    को भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें