राजकुमार बने व्यापार मंडल का प्रदेश युवा मंत्री
बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में राजकुमार वर्मा को प्रदेश युवा मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
रविवार को नूरपुर रोड स्थित राजकुमार वर्मा के प्रतिष्ठान पर नगर अध्यक्ष लख्मी चोपड़ा की अध्यक्षता तथा विनीत राजपूत के संचालन में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि कुलदीप वर्मा एवं नगर प्रभारी सुरेंद्र कपूर उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस दौरान सराफा व्यापारी, समाज सेवी एवं ज्वैलर्स राजकुमार वर्मा को व्यापार मंडल का प्रदेश युवा मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर मुकुल अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल एक अराजनैतिक और सामाजिक संगठन है। उन्होंने नगर कार्यकारिणी से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। बैठक में सीएए हिंसा को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना तथा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने व्यापारियों को समाज की रीढ़ बताया तथा व्यापारियों से संगठित होने की अपील की। बैठक में सुरेंद्र कपूर, चरन सिंह, वीरेंद्र वर्मा, गगन गर्ग, सुमित अग्रवाल, उमंग अग्रवाल, पंकज अग्रवाल ने विचार रखे।