फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: राजस्थान की महिलाओं ने पर्स से उड़ाए 52 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर में महिला चोरों ने एक महिला के पर्स से 52 हजार रुपये साफ कर दिए। पुलिस ने राजस्थान निवासी दो महिलाओं को चोरी की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

ग्राम हुसैनपुर निवासी कैसर जहां पत्नी रईस कोटद्वार से स्टेट बैंक स्टेशन रोड से रुपये निकालने आई थी। जैसे ही कैसर जहां पैसे निकालकर अपने घर लौटने के लिए ई-रिक्शा में बैठी, तभी दो महिलाएं भी ई-रिक्शा में बैठ गईं। दोनों महिलाएं रास्ते में ही उतर गईं। कैसर जहां ने जब अपना पर्स देखा तो पर्स से रुपये गायब थे। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर में महिलाओं की तलाश की। पुलिस ने देर रात रोडवेज स्टेशन के पास दो संदिग्ध महिलाएं मिली। उनके पास से चोरी की 52 हजार रुपये नकदी मिली। महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नगर में उन लोगों को निशाना बनाती है जो नकदी रखते हैं। आरोपित महिलाओं ने अपना नाम रीना और सोना निवासी गांव मुखरा, जनपद भरतपुर राजस्थान बताया है। दोनों महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें