फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का ताजपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का ताजपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। ताजपुर में 20 से ज्यादा मौत होने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में सर्वे शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने यहां मौत के मामले को उठाया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और करीब 100 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। नायब तहसीलदार ने निगरानी समिति की बैठक लेकर गांव में बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर नजर रखने और घर-घर जाकर सर्वे करने और बीमारों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाचार प्रकाशित होने के बाद दोपहर में नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार गंधर्व टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने निगरानी समिति की बैठक लेकर आंगनबाड़ी व आशाओं से घर-घर जाकर बुखार व अन्य बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों की जानकारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम प्रधान फरहाना परवीन सहित करीब 100 व्यक्तियों की कोरोना जांच के लिए नमूने लिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि एक सप्ताह से गांव में कोई मौत नहीं हुई है। केवल कुछ व्यक्ति सामान्य बुखार से पीड़ित हैं। जिला पंचायत सदस्य इमरान अहमद व अन्य ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार से गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती कराए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान फरहाना परवीन ने गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार, लेखपाल रघुराज सिंह, हाजी शमशाद अहमद, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें