फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईकेवाईसी के लिए गांवों में जगाई जा रही अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को अब ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है। जो किसान ईकेवाईसी नहीं करा पाएंगें। वह अभी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त से वंचित रहेंगे। शतप्रतिशत लाभार्थी किसानों की ईकेवाईसी कराने के लिए कृषि विभाग गांव गांव जागरूकता फैला रहा है। जिले में अभी 1.87 लाख किसान ही ईकेवाईसी करा पाएं हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भुगतान अभी तक बैंक खाता नंबर से होता था। सरकार ने अब भुगतान की प्रक्रिया को बदल दिया है। अब निधि की किस्त आधारबेस हो गई है। इसलिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को ईकेवाईसी कराने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। ईकेवाईसी के कारण ही इस बार की किस्त किसानों को मिलने में देरी हो रही है। कृषि विभाग के अधिकारी विभिन्न माध्यमों से किसानों को ईकेवाईसी कराने को प्रेरित कर रहे है। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी के रूप में 369 016 किसान पंजीकृत है। इनमें से अभी तक 187406 किसान अपने खाते ई-केवाईसी करा पाएं हैं। 179610 किसान ईकेवाईसी नहीं करा पाएं है। अफसरों का कहना है कि इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त उन किसानों के खातों में जाएगी, जिनके खाते आधार बेस और जिनके खाते ईकेवाईसी है। इसका उद्देश्य जनपद के पात्र किसानों को योजना से लाभांवित करना है।
बोले अधिकारी
ई-केवाईसी कराने वाले किसानों को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त मिलेगी। ईकेवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 है। सभी किसान तिथि से पहले ईकेवाईसी करा लें। वरना किस्त से वंचित रह जाएंगे। -गिरीश चंद, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें