फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

बिजनौर। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा विधान परिषद में उठाया। शिक्षक विधायकों ने कहा कि सरकार शिक्षकों का बुढ़ापे का सहारा छीनने पर आमादा है।
शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह तथा जिला मंत्री रवींद्र शर्मा ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बंद कर दी है। संघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहा है। बताया कि विधान परिषद में शिक्षक विधायक दल नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी तथा विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन बहाली का मामला उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सदन को बताया कि पुरानी पेंशन समाप्त करना शिक्षकों व उनके परिवार के साथ अन्याय है। पेंशन बुढ़ापे का सहारा होती है। एनपीएस योजना में तमाम खामियां हैं। विधायक ने एक-एक करके कमियां गिनाईं। एनपीएस में शिक्षक को रिटायर होने के बाद मात्र तीन सौ रुपये पेंशन मिलेगी। कहा कि पारिवारिक पेंशन बंद करना शिक्षकों के साथ अन्याय है। संघ पुरानी पेंशन की बहाली एवं समान कार्य के लिए समान वेतन को संघर्ष जारी रखेगा। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को चांदपुर में पूर्वाह्न 11 बजे होने वाली बैठक में पदाधिकारियों व सक्रिय सदस्यों को आना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें