फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश रूकी तो दरके पहाड़

विज्ञापन
कालागढ़ सैडिल बांध मार्ग पर दरके पहाड़ों की चट्टानो के टुकड़े हटाता कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
बारिश रुकी, दरके पहाड़
विज्ञापन

कालागढ़। 72 घंटो से लगातार हो रही बारिश के शुक्रवार की दोपहर को बंद होने के बाद अब पहाड़ों का दरकना शुरू हो गया है। जिससे कालागढ़ सैडिल बांध मार्ग को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

कालागढ़ में 72 घंटो के दौरान हुई झमाझम बारिश के बाद दोपहर को मौसम का मिजाज बदला। तेज धूप निकलते ही सैडिल बांध मार्ग के पहाड़ दरकने लगे। पहाड़ों से चट्टान के पत्थर टूट कर गिरने लगे। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि मीरास्रोत व मार्ग पर पहाड़ों से टूटकर मलबा मार्ग की नालियों में भर गया। जिसकी वजह से मार्ग को खतरा पैदा हो गया। बारिश के बाद अक्सर ऐसा हो जाता है। खतरा कम होने पर मार्ग से मलबे को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें